Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्पेशल

महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर सीएम धामी की अहम बैठक, महिला सुरक्षा को लेकर ऐप लांच करेंगे धामी

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने नए सिरे से पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाएं ज्यादा से ज्यादा रोजगार और स्वरोगार से जुड़ें। इसके तहत आज सीएम धामी प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम बैठक लेंगे। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर एक ऐप भी लांच किया जाएगा। इस अहम बैठक में महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध पिछले तीन साल में हुए अपराधों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सभी जिलाधिकारी,एसपी और एसएसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सभी पोर्टल जैसे सीएम हेल्प लाइन, महिला सहायता डेस्क, 112, पुलिस मुख्यालय आदि पर महिला अपराधों से संबंधि शिकायतों के विवरण को भी समीक्षा बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले बैठक में सीएम धामी ने कहा था कि ऐसी व्यवस्था की जाय कि विभिन्न संस्थानों में महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा हो। इसके लिए पुलिस श्रम और संबंधित विभागों में सिस्टम विकसित किये जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *