Thursday, June 19, 2025
उत्तराखंड

पहले मिलेगा अध्यक्ष फिर होगा कैबिनेट विस्तार! उत्तराखंड बीजेपी के नये अध्यक्ष पर पेंच बरकरार

सूबे की भाजपा सरकार में न तो कैबिनेट की खाली सीटें भर पाईं और नहीं पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल पाया।
दिल्ली की हरी झंडी मिलने के इंतजार में भाजपा नेताओं का सब्र अब टूटा जा रहा है। कई विधायक हैं जो कैबिनेट में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, इसी तरह कई वरिश्ठ नेताओं की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर नजरें टिकी हुई हैं।
राश्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी भाजपा ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, इस बीच भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते भी देरी हुई है।
अब ये कहा जा रहा है कि आगामी 15 जून के आस-पास उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष के नाम का एलान हो सकता है। इसके बाद कैबिनेट विस्तार पर भी फैसला लिया जा सकता है।
नये अध्यक्ष की दौड़ में बीजेपी के दर्जनभर नेताओं के नाम चल रहे हैं, कुमाउं से ठाकुर मुख्यमंत्री होने के चलते समीकरण यही कहता है कि गढ़वाल से किसी ब्रहामण नेता को बीजेपी प्रदेष अध्यक्ष का जिम्मा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *