Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखंड

सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगी आग

सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा दस्ते की एक गाड़ी में आज अचानक आग लग गई। आग जिस वाहन में लगी वो फायर ब्रिगेड का वाहन था। जैसे ही वाहन में आग लगी वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान यहां खड़े फायर ब्रिगेड के वाहन के बोनट से धुआं उठने लगा। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बढ़ने से रोक लिया।
बताया जा रहा है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट के चलते ये आग लगी थी। इससे पहले कि आग बढ़ती उसे काबू कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *