Tuesday, April 23, 2024
राष्ट्रीय

हिमाचल की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 7 की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है। ऊनी जिले में टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक सातों लोग ब्लास्ट में जिंदा जल गए। इसके अलावा 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को ऊना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद दमकल कर्मचारी और अन्य प्रशासनिक लोग तुरंत मौके पर पहुंचे गए। यह हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे हआ। जब फैक्ट्री में काम चल रहा था। आचानका तेज़ आवाज में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। दमकल कर्मचारियों की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। मरने वालों में 1 तीन साल की बच्ची भी शामिल है जो धमाके के दौरान अपनी मां के साथ थी। जानकारी के मुताबिक महिला उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। हालांकि मृतकों की शिनाख्त होनी अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *