Saturday, June 14, 2025
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्रीराष्ट्रीय

नहीं रहे भारत की बात सुनाने वाले महशूर अभिनेता निर्देशक मनोज कुमार, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार हमारे बीच नहीं रहे। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
उन्होंने आज सुबह साड़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई है।
सिनेमा की दुनिया में उन्हें भारत कुमार के नाम से जाना गया और वजह रही उनकी देशभक्ति वाली फिल्में। साल 1957 में आई फिल्म फैशन से मनोज कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यूं तो अपने करियर में उन्होंने तमाम फिल्में कीं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिनके चलते मनोज कुमार भारत कुमार बन गये। इनमें
शहीद (1965)
हिमालय की गोद में (1965)
गुमनाम (1965 )
पत्थर के सनम (1967)
उपकार (1967)
नील कमल (1968)
पूरब और पश्चिम (1970)
दस नंबरी (1976)
रोटी कपड़ा और मकान (1976)
क्रांति (1981) जैसी फिल्में आज भी दर्शकों के मन में बसी हैं।
अभिनेता के निधन की खबर ने हर किसी को तोड़कर रख दिया। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई, फैंस उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके मनोज कुमार को आखिरी अलविदा कहा है। पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए मनोज कुमार के साथ एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। कल मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *