Thursday, April 25, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्रीराजनीतिराष्ट्रीय

कंगना रनौत को मंडी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाने की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

शिमला- सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर जारी कर दी गई। इससे प्रदेश भर में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
भाजपा ने सुबह तक आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की थी। इस कारण कई लोग इस फर्जी लिस्ट को सच मान बैठे थे। कंगना के नाम के साथ अन्य प्रत्याशियों के भी नाम लिखे हुए थे। इस पर बकायदा स्टांप भी लगी हुई है और हस्ताक्षर भी किए गए हैं। लोग भाजपा प्रत्याशियों के अधिकारिक सूची के इंतजार में थे, ऐसे में ऐन मौके पर सामने आई फर्जी लिस्ट ने लोगों को चौंका दिया। कई लोग इसे ही सच मानकर शेयर करने लगे। भाजपा की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र में कारगिल हीरो ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का नाम घोषित किया गया है। कंगना के नाम की चर्चा के बाद लोग अब दो महिलाओं के बीच मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनावी टक्कर के कयास भी लगाने लगे थे। अब यह मामला साइबर सेल तक जा पंहुचा है। भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने इस लिस्ट को फर्जी बताते हुये कार्यवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *