Saturday, April 20, 2024
उत्तर प्रदेशराज्यवायरल न्यूज़

यूपी शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा, 6 साल से फर्जी नाम से की गयी सरकारी नौकरी, 39 लाख वेतन भी उठाया गया

देशभर में हर साल फर्जीवाड़ा के कई मामलें सामने आते हैं। कई मामले ऐसे भी होते हैं जिसमे कई सालों तक किसी और के नाम से सरकारी नौकरी की जाती है। ऐसे ही एक मामला यूपी से सामने आया है। जहां मिर्जापुर में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी करने वाली प्रियंका यादव पर एफआईआर दर्ज की गयी है। प्रियंका यादव करीब 6 सालों से ब्रिटेन में रहने वाली प्रियंका प्रजापति के नाम से मिर्जापुर में टीचर बनी हुई थी और वह करीब 39 लाख रुपये वेतन भी ले चुकी हैं। वहीं एक गुमनाम पत्र से अधिकारीयों को यह पता चला कि प्रियंका प्रजापति की जिस डिग्री और नाम पर यह नौकरी कर रही है, वह तो किसी दूसरी प्रियंका की है। एक गुमनाम पत्र से हुए इस खुलासे के बाद यूपी के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी महिला शिक्षिका के खिलाफ पडरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि कन्नौज जिले के रहने वाले मनोज कुमार प्रजापति की बेटी प्रियंका प्रजापति साल 2019 से लंदन में पति अश्विनी कुमार के साथ रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका प्रजापति की अकेडमिक रिकॉर्ड्स को हूबहू कॉपी कर 2015 में कन्नौज की ही प्रियंका यादव (अजमेर सिंह यादव की बेटी) ने उर्दू सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल की थी।
अधिकारियों के मुताबिक 2014 में उर्दू टीचर्स के लिए एलटी की भर्तीयां निकली थी। जिसमे प्रियंका यादव ने आवेदन किया था और 28 अगस्त 2015 में उसकी नयुक्ति हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल कामता राम पाल ने इस मामले की जांच करवाई। स्कूल से मूल प्रमाण पत्र मगवाये गए तो ज्ञांत हुआ कि प्रियंका प्रजापति इन दिनों लंदन में रह रही हैं। उनके नाम पर दूसरी लड़की यानि प्रियंका यादव नौकरी कर रही है। फिलहाल आरोपी टीचर को बर्खास्त किया जा चुका है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *