मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपती मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए। सीएम धामी, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता नामांकन में मौजूद रहें। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में द्रोपती मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक रहे। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कल पार्टी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी नेताओं सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी को फोन कर उनकी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। बता दें कि इससे पहले भी गुरुवार को सीएम धामी ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी।