Friday, July 18, 2025
राष्ट्रीय

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, 18 हाथियों की अगुवाई कर रहा हाथी अचानक दौड़ पड़ा

ओडिशा के पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। ये भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाएगी। जोकि 12 दिनों तक चलेगी। बीते दिन एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। इसके बाद रथ यात्रा में भगदड़ सी मच गई।
रथ यात्रा में 18 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा एक हाथी अचानक दौड़ने लगा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इस आपाधापी में एक शख्स घायल हो गया।
गजराज को डॉक्टरों की टीम ने इंजेक्शन देकर काबू में कर लिया।
बेकाबू हाथी को काबू में करने के बाद उसे बांधकर रथ यात्रा के किनारे ले जाया गया है। हाथी के बेकाबू होने की वजह से यहां करीब 15 मिनट तक यात्रा को रोकना पड़ा।
बताया जा रहा है कि भीड़ को देखकर हाथी बेकाबू हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *