Wednesday, January 21, 2026
उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर ईडी की छापा, आय से अधिक संपत्ति की चल रही है जांच

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत के ठिकानों पर आज ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान ईडी ने तीन राज्यों में स्थित हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर छापेमारी कर जांच पड़ताल की है। इसी क्रम में देहरादून के डिफेंस कालोनी स्थित हरक सिंह रावत के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची। जहां ईडी ने हरक सिंह रावत से घंटों पूछताछ की है साथ ही घर में मौजूद तमाम दस्तावेज खंगाले। आपको बता दें कि हरक सिंह रावत पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में बतौर वन एवं पर्यावरण मंत्री अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन पर कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक कथित घोटाले में आरोपी बनाया गया है। जिसके तहत विजिलेंस ने पहले भी उनके यहां छापेमारी की थी। अब ईडी के रडार पर हरक सिंह रावत आ चुके हैं।
ईडी की छापेमारी को लेकर हरक सिंह रावत ने पहले ही कहा था कि अगर वो गलत हैं तो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार कैसे सही हो सकती है। उन्होंने अपने पूर्व के बयान में यहां तक कहा था कि अब उनके घर ईडी और सीबीआई भी आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *