राष्ट्रपति चुनाव को लेकर द्रौपदी मुर्मू आज पहुंची देहरादून
एनड़ीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देहरादून पहुंची हैं। आज वह सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों व सांसदों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है। आपको बता दें कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहे।