Saturday, June 14, 2025
उत्तराखंड

डॉ.तितियाल को उत्तराखंड लौटने का न्योता, सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई

एम्स दिल्ली के आंखों के डॉक्टर डॉ जीवन सिंह तितियाल 31 दिसंबर 2024 को रिटायर हो गए. एम्स में अपने 33 साल के करियर में उन्होंने एक लाख से ज्यादा मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए.
अपने रिटायरमेंट वाले दिन भी डॉक्टर तितियाल ने सात मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया. 31 दिसंबर को जब डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल अपनी ड्यूटी के आखिरी दिन रिटायरमेंट के बाद, घर जाने के लिए निकले तो सहकर्मियों और मरीजों की आंखों से भी आंसू निकल पड़े. उनको देखकर डॉक्टर तितियाल भी भावुक हो गए. ऑपरेशन थिएटर से निकले डॉक्टर तितियाल सहकर्मी और मरीजों से गले मिलते हुए अपने आखिरी दिन की ड्यूटी पूरी कर हमेशा के लिये अपने घर लौट गये।
डॉ जीवन सिंह तितियाल का आंखों की चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने देश का पहला लाइव कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया था, जिसके लिए उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री नवाजा गया।
डॉक्टर तितियाल की बात करें तो वो मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। मगर लंबे समय से उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है।
डॉक्टर तितियाल ने अपने करियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी की भी आंखों का सफल ऑपरेशन किया।
उनके रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें फोन कर उनकी शानदार सेवा के लिये बधाई दी और उत्तराखंड लौटने का न्योता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *