Thursday, February 12, 2026
उत्तराखंड

कल शीतकाल के लिये बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

चारधाम यात्रा का कल रविवार को शीतकाल के लिये विधिवत समापन होने जा रहा है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही शीतकाल के लिये बंद हो चुके हैं अब आखिर में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने जा रहे हैं।
रविवार को देर शाम 9 बजकर 7 मिनट पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट विधिवत शीतकाल के लिये बंद कर दिये जाएंगे।
पंचपूजा के पहले दिन बीते बुधवार को गणेश मंदिर के कपाट बंद किये गये थे। दूसरे दिन केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किये गये। बीते दिन 15 नवंबर को वेद पुस्तकों की पूजा-अर्चना के बाद वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद कर दिया गया।
आज मां लक्ष्मी की पूजा और कढ़ाई प्रसाद चढ़ाने के बाद मां लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कर दिया गया।
कल अंतिम दिन बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिये बंद कर दिये जाएंगे।
इस यात्रा सीजन की बात करें तो बदरीनाथ धाम में अब तक 14 लाख 11 हजार 258 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *