PM मोदी की अपील को क्यों ठेंगा दिखा रहा DFL ,175 परिवारों को बर्बाद कर दिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए छोटी बड़ी सभी कंपनियों और संस्थानों को सुझाव दिया था कि वो अपने कर्मचारियों का कोरोना संकट में पूरा साथ दें….इस दौरान खास तौर पर कहा था कि वो अपने कर्मचारियों को नौकरी से न निकाले और तनख्वाह भी देने की अपील खुद पीएम मोदी ने लगातार की थी। इसके बाद देश भर के लाखों कर्मचारियों को उम्मीद जगी थी कि प्राइवेट कंपनियां इस अपील को मानेंगी लेकिन लगता है दिल्ली से की गई इस संवेदनशील अपील का पड़ोसी ज़िले नोएडा में ही कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि देश की प्रतिष्टित कंपनी डीएलएफ प्रधानमंत्री की अपील को दरकिनार कर मनमाना रवैया अपना रही है। डीएलएफ कंपनी ने सरकार की मानवीय गुज़ारिश को ठेंगा दिखाते हुए न सिर्फ अपने परेशान कर्मचारियों के संग मुसीबत के समय धोखा किया है बल्कि सैकड़ों परिवारों को मंझधार में अकेला छोड़ दिया है।


