Thursday, March 20, 2025
उत्तराखंड

बदरी-केदार समेत चारों धामों में दीपावली आज, फूलों से सजे धाम

देश में अधिकांश लोगों ने कल दीपावली का त्योहार मनाया गया। लेकिन आज भी कई लोग दीपावली का त्योहार मना रहे है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड के चारोंधामों में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है।
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में हर साल हर्षोउल्लास के साथ दीपावली मनाई जाती है। इस साल भी चारधामों की दिवाली को लेकर भक्तों में खासा उत्साह बना हुआ है। इसके लिये बदरीनाथ-केदारनाथ-गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ धाम को दस क्वितल फूलों से सजाया गया है। वहीं बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
इकसे साथ ही मंदिर परिसरों खूबसूरत एलईडी लाइटों से सुसज्जित किया गया है।
आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट रविवार 3 नवंबर को सुबह 8ः30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। इससे पहले आज शाम केदारनाथ में भव्य दिवाली का आयोजन होना है।
इस दौरान धामों में मौजूद तीर्थ यात्री हर्षोउल्लास के साथ भगवान के दर पर दिवाली मनाते हैं, जो अपने आप में हर किसी के लिये बेहद आकर्षण का केन्द्र रहता है।
इस दौरान चारों धामों में पटाखों को प्रतिबंधित किया गया है, यहां तीर्थ यात्री केवल दीपोत्सव का आनंद ले पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *