Wednesday, April 15, 2026
उत्तराखंड

वीडियो कॉल के जरिये किया था दिवाली पूजन, अब जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ जवान

यूपी के मुजफ्फरनगर के जवान विवेक देशवाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये। शाहजुड़ डी गांव के रहने वाले जवान विवेक देशवाल ने दो दिन पहले दीपावली के मौके पर वीडियो कॉल के जरिये दिवाली पूजन में हिस्सा लिया और इसके बाद बीते शनिवार को जम्मू कश्मीर में वो शहीद हो गये। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के दौरान विवेक की शहादत हुई है।
जवान की शहादत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।
2015 में सेना में भर्ती होने के बाद विवेक देशवाल पिछले तीन सालों से जम्मू कश्मीर में इंडियन आर्मी 28एएडी में लांसनायक थे। 30 वर्षीय विवेक देशवाल की तैनाती इन दिनों श्रीनगर में थी।
शहीद विवेक देशवाल की मां का बीमारी के चलते इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। आज मां भारती की सेवा में उन्होंने भी परिवार का साथ हमेशा हमेशा के लिये छोड़ दिया।
वो अपने पीछे पिता, पत्नी, पांच वर्षीय एक पुत्र और साढ़े तीन वर्षीय एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *