भारत का भगोड़ा, डायमंड करोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी
बेल्जियम की पुलिस ने भारत के भगोड़े और डायमंड कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया है। मेहुल की गिरफ्तारी 12 अप्रैल शनिवार को हुई, वो इस वक्त बेल्जियम पुलिस की कस्टडी में है।
मेहुल चौकसी की उम्र 65 साल है। भारत के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक में हुए करीब साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में भारत को उसकी तलाश है। साल 2018 ही से वो भारत की जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा है।
मेहुल चोकसी खुदरा ज्वेलरी कंपनी गीताजंली ग्रुप का मालिक है। मेहुल चोकसी के अलावा उसका भतीजा नीरव मोदी भी इस मामले में आरोपी है।
चोकसी की गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने की तैयारी चल रही है। भारतीय जांच एजेंसियों के लिये ये बड़ा ब्रेकथू्र है, अभी हाल ही में भारत सरकार मुंबई अटैक के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भी लंबे प्रयासों के बाद अमेरिका से लाने में कामयाब हुई है।