आईपीएल 2022 के शूरू होने में महज दो दिन का समय बाकी है लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है। चेन्नई की कमान अब रवींद्र जडेजा के हाथों में है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। सीएसके आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 से ही चेन्नई की कमान संभाल रहे थे। पिछले साल उनकी कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल खिताब भी जीता था। अब 14 साल में पहली बार चेन्नई का कप्तान बदला जायेगा।