भराड़ीसैंण में होगा धामी सरकार का पांचवां बजट सत्र, 11 मार्च को पेश होगा बजट, 13 मार्च तक चलेगा सत्र
इस बार उत्तराखंड का बजट ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में पेश होगा।
9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में बजट सत्र का आयोजन होगा। सरकार ने बजट सत्र की तिथि घोषित कर दी हैं। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।
पिछले साल सरकार ने देहरादून विधानसभा भवन में बजट सत्र आहूत किया था। कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि और स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। सीएम ने पहले ही संकेत दिए थे बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा। अब सरकार ने अधिकारिक रूप से तिथि घोषित कर दी है।
9 से 13 मार्च तक बजट सत्र की तिथि तय की गई। 11 मार्च को सरकार सदन में उत्तराखंड का बजट पेश करेगी।
विधानसभा को अब तक पक्ष और विपक्ष के विधायकों से 500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। सत्र आहूत होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधयेक, वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
