Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

महाशिवरात्रि पर देहरादून के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, 2 किमी लंबी कतारों में खड़े दिखे भक्त

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को शिवालयों और मंदिरों के बाहर शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। देहरादून के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह सबसे पहले रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शिवभक्तों ने विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भगवान शिव से मनवांछित फल की कामना की। जिसके बाद मंदिरों में लोग जलाभिषेक और पूजा करने के लिए लाइन में लगे दिखे। टपकेश्वर मंदिर के साथ ही मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं के साथ युवतियां और युवक बाबा की भक्ति में डूबे नजर आए। चारों तरफ हर-हर महादेव का गूंज सुनाई दी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर संकटों से मुक्ति मिलने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे देश के शिव भक्त भक्ति में सराबोर रहते हैं। मंदिरों पर व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *