दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, छत से फेंके गए पत्थर
बिहार से नवरात्री के पर्व के दौरान कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओ पर पथराव की घटना सामने आई है. जिससे माहौल गरमा गया है. दरसल दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक घर की छत से पथराव शुरू हो गया। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक घर की छत से कई लोग पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थिति सामान्य है.
घटना का कारण बताया जा रहा है कि एक समुदाय की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया था। इस दौरान एक मुर्गा मारने को लेकर विवाद की शुरु हो गया।तू-तू मैं-मैं से शुरू होते हुए झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। और इसी दौरान पथराव की घटना भी सामने आई. फिलहाल मामले में पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।