Friday, April 19, 2024
राष्ट्रीय

दिल्ली MCD चुनाव लाइव अपडेटः शुरूआती रूझानों में आप को बहुमत

दिल्ली-एमसीडी चुनावों के लिये दिल्ली में मतगणना जारी है। मतगणना के शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। सुबह 10.30 तक आम आदमी पार्टी 132 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। जबकि भाजपा 105 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। 250 सीटों में बहुमत के लिये 125 सीटें चाहिए।
सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। सुबह 10 बजे तक पोस्टल बैलेट की मतगणना की गई। इसके बाद इस वक्त ईवीएम मशीनों की मतगणना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *