Thursday, March 12, 2026
उत्तराखंड

स्वच्छ शहरों में देहरादून का देश में 62वां स्थान, पिछली बार 68वीं रैंक थी

स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून नगर निगम को 62 वीं रैंक मिली। हरबर्टपुर नगर पालिका स्वच्छ रैंकिंग में तीन स्थान फिसली। नगर पालिका। 56 वें स्थान से 53 वें स्थान पर आई। हरबर्टपुर नगर पालिका खुले में शौच मुक्त भी नहीं हो पाई। वहीं कूड़ा मुक्त शहरों में स्टार श्रेणी भी नहीं मिली।
हरिद्वार की 363 वीं रैंकिंग, अल्मोड़ा की 907 वीं , हल्द्वानी की 291, कोटद्वार की 232 रैंक, पिथौरागढ़ की 177 रैंक मिली। राष्ट्रपति ने किया लालकुआं को सम्मानित।
2016 में 73 शहरी स्थानीय निकायों से शुरू होकर, नवीनतम संस्करण में अब 4,500 से अधिक शहर शामिल हैं। इस वर्ष, पुरस्कार न केवल सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर का जश्न मनाते हैं, बल्कि मजबूत वादा और प्रगति दिखाने वाले छोटे शहरों को भी मान्यता और प्रोत्साहन देते हैं। इस वर्ष, पुरस्कार ष्कम करें, पुनः उपयोग करें, रीसायकल करेंष् की थीम पर प्रकाश डालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *