Thursday, April 25, 2024
राष्ट्रीय

आईओए के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह

खेल जगत के बड़े पदों पर सतारूढ़ राजनीतिक हस्तियों का दबदबा किसी से छुपा नहीं है। खबर है कि बीजेपी के एक और हैवीवेट मंत्री पुत्र की खेल जगत में एंट्री होने जा रही है। जी हां केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भारतीय ओलंपिक संघ के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं। पंकज सिंह यूपी की नोएडा विधानसभा से विधायक हैं और यूपी भाजपा के महासचिव भी हैं। बताया जा रहा है कि पंकज सिंह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुत्र होना उनके लिये सबसे बड़ा प्लस प्वांइट है। माना जा रहा है जब पंकज सिंह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें चौरतरफा राजनीतिक समर्थन मिलना तय है। पंकज सिंह पहले से ही फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। इस पद पर उनका निर्विरोध चुनाव हुआ था। हांलाकि भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के चुनावों पर फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट की रोक है।

लेकिन कोर्ट के निर्देशानुसार आईओए के चुनाव बहुत जल्द कराये जा सकते हैं। इस वक्त भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं जो एक बार फिर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं मगर पंकज सिंह के मैदान में उतरने से उनकी लड़ाई और कठिन हो गई है। यह पहला मामला नहीं है जब किसी हैवीवेट नेता के पुत्र की खेल जगत के सर्वोच्च पद पर ताजपोशी होगी। इससे पहले भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव बने चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *