कूड़े के ढेर में खाना खोजते हिरण, देरहादून का वीडियो चिंताजनक
पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा इंसान अब जंगली जानवरों के लिये चौतरफा खतरे खड़ा कर रहा है।
इस बात को पुख्ता करती एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
घटना देहरादून के लाडपुर की है। जहां जंगली हिरणों का एक झुंड कचरे से खाना खोजता दिखाई दिया है। और इससे भी बड़ी चिंता की बात ये है कि कचरा प्लास्टिक से भरा हुआ है। तस्वीरों में प्लास्टिक के एक बैग से हिरण कुछ खाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जंगल के पास सड़क के किनारे फेंके गए कचरे के ढेर पर एक नहीं बल्कि दो हिरण दिखाई दे रहे हैं।
जानवरों के मानव अपशिष्ट के खिलाफ संघर्ष का ये दिल दहला देने वाला वीडियो माना जा सकता है।
आपको बता दें कि प्लास्टिक युक्त कूड़ा खाने से पहले भी देश के विभिन्न इलाकों में जगली जानवरों और हिरण की मौत की खबरें आ चुकी हैं, ऐसे में तस्वीर आने वाले संकट की ओर साफ इशारा कर रही है, कि अगर हम समय रहते नहीं चेते तो इंसानों की फैलाई गंदगी न केवल इंसानों को बल्कि जंगली जानवरों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाने वाली है।