Thursday, March 5, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए खतरनाक अलर्ट, इन जिलों में अगले 24 घंटे तक भयंकर बारिश

उत्तराखंड में अभी बारिश रूकने वाली नहीं है. प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर के अलग अलग स्थानों पर यथा हल्द्वानी, रूद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी, रायवाला तथा इनके आसपास वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने वाली है. बिजली गिरने की भी संभावना है.
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं. मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 5 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. भारी बारिश के मद्देनज़र राज्य के 10 जिलों में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया गया है. देहरादून के डीएम ने भी जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का फैसला लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *