मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल से फरार, तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस
पुलिस मुठभेड़ में जो बदमाश पैर पर गोली लगने से घायल था, जिसे बकायादा पुलिस वालों ने कंधे में उठाकर घटना स्थल से अस्पताल तक पहुंचाया। वो अस्पताल से पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। पुलिस हाथ मलती रह गई।
उत्तराखंड पुलिस के कंधों पर लटककर आ रहा ये लुटेरा अंशुल है। कल रात इसे एनकाउंटर में पैर पर गोली लगी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने बदमाश पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।
जी हां मामला हरिद्वार जिले का है। इस बदमाश के पैर पर गोली लगी थी और वो घायल था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि लघुशंका जाने के बहाने वो बाथरूम में गया और वहां खिड़की के रास्ते रफूचक्कर हो गया।
जैसे ही ये खबर पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची सबके हाथ पांव फूल गये। इसके बाद टीमें गठित कर हरिद्वार पुलिस ने आरोपी की चौतरफा तलाश शुरू कर है।
गिरफ्तार बदमाश ने पुहाना में फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा मगर फिर फरार हो गया।