Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखंड

बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी कांग्रेस

उत्तराखंड में कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महिला अपराध, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार जनता का ध्यान भटकना चाह रही है। इसलिए हम एकजुट होकर राजभवन कूच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *