हरीश धामी के बयान से असहज हुई कांग्रेस, बोले कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका में आई कांग्रेस
धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान खुद की पार्टी के नेताओं पर तीखे सवाल खड़े किये हैं। हरीश धामी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरीश धामी का आरोप है कि गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस मित्र विपक्ष के तौर पर काम करती नजर आई। पहाड़ों में आई आपदा के मुद्दे को वो सदन में उठाना चाहते थे मगर कांग्रेस ने इस मुद्दे को सदन में तवज्जो ही नहीं दी। जिससे उन्हें घोर निराशा हुई है।
दरअसल हरीश धामी आपदा के मुद्दे पर सदन में बहस चाहते थे, न केवल उनके क्षेत्र में बल्कि इस वक्त उत्तराखंड के तमाम इलाकों में दैवीय आपदा से जनता परेशान है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की ओर से इस मुद्दे पर ज्यादा ध्यान न देना हरीश धामी को नाराज कर गया। जिसके बाद उन्होंने सदन से बाहर आकर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े कर दिये।
