कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत
एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे एयरपोर्ट
आयेंद्र शर्मा के स्वागत से गदगद नजर आए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव
कांग्रेस मुख्यालय पर 2022 की चुनौतियों पर किया गया मंथन
2022 विधानसभा चुनाव की चुनौती पर मंथन और प्रदेश कांग्रेस में एक बार नई ऊर्जा का संचार करने के लिए उत्तराखंड के नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जब देहरादून पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया….जोलीग्रांट एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक पूरे शहर में उनका जोरदार स्वागत किया गया…उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान रखने वाले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे तो नज़ारा देखने लायक था…
अपने इस स्वागत को देख नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी गदगद दिखे…इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा ने उनका अभिवादन किया और उन्हें स्मृति चिंह देकर सम्मानित भी किया…यही नही कांग्रेस की चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा भी की गई…आपको बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा सहित तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का ज़ोरदार स्वागत किया…
इस स्वागत समारोह में सभी बेहद उत्साहित थे…आपको ये भी बात दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा उत्तराखंड का एक बडा राजनीतिक चेहरा है….आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए वो हमेशा आम आदमी के साथ खड़े रहते है यही नही कांग्रेस उपाद्यक्ष आयेंद्र शर्मा लगातार कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे है…
युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय है…कांग्रसे उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा और कांग्रेस के तमाम नेताओं की कोशिश नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ नई रणनीति के साथ जनता के बीच जाने की है ताकि 2022 में जनता का विश्वास जीतकर एक बार फिर कांग्रेस का परचम स्थापित करने की है…कुल मिलाकर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के देवभूमि आगमन ने कांग्रेस पार्टी में नई उर्जा का संचार किया है
मैक्स सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल देहरादून ने अस्पताल के पास मसूरी डायवर्सन ओल्ड राजपुर रोड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राकृतिक...