सांसदों के निलंबन पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, देहरादून में किया राजभवन कूच
संसद से सस्पेंड हुये विपक्षी सांसदों के समर्थन और केन्द्र सरकार के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल राजभवन कूच पर निकले। हालांकि हाथीबड़कला पर पुलिस ने मार्च को रोक लिया। कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र की मोदी सरकार तानाशाही कर रही है और लोकतंत्र के खिलाफ कार्य किये जा रहे हैं। करन माहरा ने कहा कि अगर 2024 में भाजपा की वापसी हुई तो देश में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।