कर्नल अजय कोठियाल की तबीयत बिगड़ी, देहरादून के मैक्स अस्पताल में कराये गये भर्ती
बीजेपी नेता कर्नल अजय कोठियाल को हार्ट संबंधी परेशानी के चलते देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल कर्नल अजय कोठियाल की तबीयत स्थिर बनी हुई है। और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
जैसे ही कर्नल अजय कोठियाल के अचानक बीमार होने की खबर सामने आई, उनके परिजनों और भाजपा नेताओं में चिंता बढ़ गई।
आपको बता दें कि केदारनाथ उप चुनाव और उसके बाद निकाय चुनाव में वो लगातार पार्टी के प्रचार में जुटे थे। लेकिन आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।