Thursday, March 5, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शीतलहर का दौर जारी, पहाड़ों में जमकर हो रही बर्फबारी, चारों धाम बर्फ से लकदक

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से यहां की वादियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से राज्यभर में सर्द हवाएं चलने लगी हैं।
बदरीनाथ में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है, बर्फबारी के बाद धाम में जबर्दस्त ठंड बढ़ गई है। और तापमान कई दिनों से माइनस में बना हुआ है।
इसके साथ ही केदारनाथ में भी बर्फबारी का दौरान जारी है। गंगोत्री यमुनोत्री धाम भी बर्फ से लकदक हो चुके हैं।
मसूरी में हल्का हिमपात हुआ, लेकिन इसके अलावा नैनीताल में बर्फबारी फिलहाल नहीं हुई है और मैदानी इलाकों में भी बारिश का लोगों को इंतजार है, मैदानी इलाकों में अभी सूखी ठंड पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *