उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, केदारनाथ में आज सुबह हुई बर्फबारी
मौसम में आए बदलाव से अप्रैल में ठंड लौट आई है। बारिश और ओलावृष्टि से राज्यभर पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग जिले के अन्य हिस्सों में बारिश हुई।
उत्तरकाशी में बीते शुक्रवार रात से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार रातभर रुक-रुककर बारिश के बाद शनिवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड लौटी है। मसूरी शुक्रवार रात भर बारिश के बाद शनिवार को फिर बारिश हुई।