नैनीताल की ठंडी वादियों में चाय बनाते नजर आये सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का चाय ठेले पर अदरक वाली कड़क चाय बनाने का वीडियो सामने आया है। दरअसल नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वो डीएसए मैदान के किनारे चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने शुरू कर दी।
सीएम का ये अंदाज देखक हर कोई हैरान रह गया।
इसी बीच सीएम ने मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीडी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात की। उनकी कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश दिए।