Friday, April 19, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

निरीक्षण के लिए दून आरटीओ पहुंचे सीम धामी, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि  आरटीओ कार्यालय में 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

सीएम धामी सुबह 09 बजे अचानक आरटीओ दफ्तर में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कई अफसर दफ्तर पर नहीं पाए गए। इसके बाद सीम धामी एक एक एनकाउंटर को देखने पहुंचे। जिससे आरटीओं दफ्तर का सारा मामला सामने आ गया। निरीक्षण के दौरान 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिसके बाद सीम धामी ने सभी अफसरों की क्लास लेली। इसी बीच सीएम धामी ने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड करने के आदेश दिया साथ ही कई कर्मचारियों के वेतन रोकने का आदेश भी फोन पर दे चुकें थे।

सीम धामी को पिछले काफी समय से आरटीओं दफ्तर को लेकर शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद ही यह फैसला लिया गया कि दफ्तर पर औचक निरिक्षण किया जाय ताकि परिस्थितियों का जायजा लिया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *