Friday, April 19, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्पेशल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्यजीव सप्ताह 2022 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला से राज्य वन्यजीव सप्ताह 2022 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ डोईवाला विधायक बृज भूषण भी रहे मौजूद। स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में लोगो को जागरूक करने के लिए जागरूक प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम वन्यजीवो को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने हाथो से बने हुए चिड़िया के घोंसले भेंट किए। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री ने तेंदुए लाकर वन्यजीवो के संरक्षण को बढ़ावा दिया हैं। वन मंत्री ने कहा की आज हमने जंगलों के फलदार वृक्षों को काट दिया है इस लिए जंगली जानवर आबादी की ओर आ रहे है, हम जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने के लिए कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने राजाजी पार्क में घूमने आने वाले पर्यटको के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का विमोचन किया। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन अग्नि से हुए नुकसान के लिए 16 लोगो को राहत राशि के चेक दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हम इन वृक्षों से कई कई करोड़ो की ऑक्सीजन ले रहे है, हमे इस ऑक्सीजन की महत्तवता कोरोना काल के समय में पता चली। उन्होंने कहां की हमारे प्रदेश के जंगलों में देश और विदेश के कई लाखो पर्यटक घूमने आते है, ओर हमारे उत्तराखंड की प्रकृति को देखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *