मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को फिट रहने का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया । यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद भी साइकिल चलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। साथ ही नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।
विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की भर्ती में मनमानी नहीं चलेगी। यानी कोई भी मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष या दूसरे राजनेता, अधिकारी अपने चहेतों...