Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों एंव कर्मचारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस., उपनिरीक्षक रेखा दानू, कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में यूकेएसएससी परीक्षा धांधली की जॉच कर रही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एस.टी.एफ. की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह, उप निरीक्षक दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट,  उमेश कुमार एवं विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव, नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हो, युवा को अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीक में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, ये सब प्रधानमंत्री जी की दृढ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। कोविड महामारी का जिस तरह से हमने सामना किया, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बुलंदशहर में पटाखे बनाने दौरान घर में हुआ ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में बने एक मकान में पटाके बनाते वक्त ब्लास्ट हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो...

दिल्ली में लुटेरों ने ट्रैफिक हवलदार को खाई में गिराकर मारा चाकू, लुटपाट के बाद फरार हुए

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दिल्ली ट्रफिक पुलिस का हवलदार लूटपाट का शिकार हो गया। सिग्नेचर ब्रिज पर लधुशंका करते समय 2...

ऑफिस में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद, साथी ने युवक को मारी गोली

गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित रमाडा होटल के सामने बुधवार दोपहर को तीन-चार लड़के युवक को गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों...

दिल्ली:रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाने से लगी आग, एक ही परिवार के  सोए हुए6 लोगों की मौत

दिल्ली- यदि आप भी गर्मियों के दौरान मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कॉइल जलाते समय सावधानी बरतने की...

नई आबकारी नीति पर राज्य सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने सरकार के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

हाई कोर्ट ने प्रदेश की आबकारी नीति के मामले में राज्य सरकार के नए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। नए प्रस्ताव के अंतर्गत...

शुरू हो रही है दुनिया की सबसे बड़ी प्रीमियर लीग, चेन्नई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को इंडिया में किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता। आईपीएल टी20 लीग जैसी धूम शायद ही किसी दूसरे...

ओपन टू ऑल होगी विधानसभा भर्ती, विधानसभा सेवा नियमावली में संशोधन

विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की भर्ती में मनमानी नहीं चलेगी। यानी कोई भी मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष या दूसरे राजनेता, अधिकारी अपने चहेतों...

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा -मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 40 फीट नीचे गिरे हवन कर रहे 25 लोग

पूरे देश में आज रामनवमी का अवसर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बड़ा...

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को झटका 9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड में अब बिजली महंगी हो गई है। विधुत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 परसेंट की बढ़ोतरी की है। गुरूवार को नियामक...

हरिद्धार में आज 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे बाबा रामदेव

पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आज रामनवमी के अवसर पर स्वामी रामदेव 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे। वीआईपी घाट...