Monday, January 19, 2026
maharashtraक्राइमहरियाणा और हिमाचल

सुल्ली डील्स और बुल्लीबाई एप के बाद अब क्लबहाउस एप आया सामने, महिलाओं पर होती थीं अश्लील टिप्पणियां

सुल्ली डील्स और बुल्लीबाई एप के बाद अब क्लबहाउस एप का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस अश्लील एप मामले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्लबहाउस एप पर भी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां की जाती थीं। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर पुलिस थाने के जवानों ने गुरुवार देर रात 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार  सुबह ट्वीट कर इस मामले में गिरफ्तारियों पर मुंबई पुलिस की तारीफ की।  उन्होंने ट्वीट में कहा, मुंबई पुलिस को बधाई, उन्होंने क्लब हाउस की चौट पर भी शिकंजा कसा है और कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *