चार्टर्ड अकाउंट दिवस आज, देशभर में मनाया गया सीए डे
आज 1 जुलाई को देशभर में चार्टर्ड अकाउंटेंट डे यानी सीए दिवस मनाया गया। इसी दिन साल 1949 में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी। आई सी ए आई की स्थापना के दिन चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए हर साल सीए डे मनाया जाता है।
इस क्रम में आज देहरादून ब्रांच ऑफ सी आई आर सी में भी सीए डे मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने शिरकत की।
इस दौरान सी आई आर सी की तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारत में सबसे सम्मानित और महान व्यवसायों में से एक माना जाता है। सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करने और देश के आर्थिक ग्राउंड में उनके योगदान के लिये के लिए उन्हें धन्यवाद कहने के लिये आज दिन मनाया जाता है।