उत्तराखंड में रोजाना सड़क हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। आज सोमवार चमोली के देवखाल की ओर जा रही एक कार धारकोट गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
जिसके बाद गोपेश्वर से पुलिस टीम और पोखरी से तहसील टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। दूसरी तरफ पिथौरागढ़ में भी एक कार गहरी खाई में गिर गयी और हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार ये सड़क हादसा रविवार देर रात को हुआ था। लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण लोगो को इसकी जानकारी आज सुबह मिली, वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हर साल बड़े सड़क हादसों में 80 से 100 लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। साल 2022 की बात करें तो इस साल लगभग 500 सड़क हादसे हुए। जिसमें 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की भर्ती में मनमानी नहीं चलेगी। यानी कोई भी मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष या दूसरे राजनेता, अधिकारी अपने चहेतों...