Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्पेशल

CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, महिला आरक्षण पर हो सकता है फैसला

उत्तराखंड सरकार नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं को मिला आरक्षण बरकरार रखने के लिए आज कैबिनेट में अध्यादेश मंजूर कर सकती है। आज 11 बजे से सचिवालय में बैठक शुरू हो गयी है। सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में सबसे अहम निर्णय महिला आरक्षण को लेकर लिया जा सकता है। वर्तमान में हाईकोर्ट के निर्णय से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिले 30 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लग चुकी है। जल्द ही लोक सेवा आयोग करीब तीन हजार से अधिक पदों के लिए विज्ञापन शुरू करने जा रहा है। उत्तराखंड की महिलाओं को मिला आरक्षण बरकरार रहे, इसके लिए सरकार अध्यादेश ला रही है। बुधवार को कैबिनेट से पास होने के बाद राजभवन की मंजूरी मिलते ही अध्यादेश लागू हो जाएगा। इसके बाद आगामी सत्र के दौरान इसे विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने सरकारी सेवाओं में स्थानीय महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय दिया था। इसके बाद से ही सरकार पर लगातार महिला आरक्षण दिए जाने को लेकर दबाव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि प्रदेश की महिलाओं का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *