Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीय

200 भारतीय छात्रों को लेकर लौटा C-17 ग्लोबमास्टर

भारतीय वायु सेना का पहला C-17 ग्लोबमास्टर विमान रोमानिया से लौट आया है। इसमें लगभग 200 भारतीय नागरिक सवार थे। एयर फोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर विमान ने अपने होम बेस हिंडन में लैंड किया। C-17 ग्लोबमास्टर से आए भारतीयों को रिसीव करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी हिंडन एयरबेस पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि यूक्रेन के पड़ोसी देशों में चार मंत्रियों को भेजा गया है। जब तक हर एक नागरिक को निकाल नहीं लिया जाता तब तक भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ ही निजी उड़ानें भी संचालित की जाती रहेंगी। उन्होंने ये भी बताया कि भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भोजन, टेंट, दवा, कपड़े और कंबल के इंतजाम किये गये हैं। वहीं, भारतीय छात्रों को को लेकर एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट भी मुंबई पहुंच चुकी है। इस फ्लाइट से 183 भारतीयों को बुखारेस्ट से मुंबई लाया गया है। मुंबई पहुंची फ्लाइट से आए छात्रों का स्वागत करने केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे एयरपोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देर शाम ट्वीट कर जानकारी दी कि इंडियन एयरफोर्स समेत 9 फ्लाइट आज हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा 6 अन्य फ्लाइट भी जल्द उड़ान भरेंगे। उन्होंने ट्वीट में बताया कि कुल 3000 भारतीयों को लाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *