Thursday, March 12, 2026
उत्तराखंड

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, तीन की मौत, कई घायल

भीमताल के पास आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी।
बस के खाई में गिरने से बस में सवार यात्री छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। जहां सड़क से घायलों को सीएचसी भीमताल भेजा गया।
गंभीर हालात होने पर सुशीला तिवारी को अलर्ट पर रखा गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई हैं। घटना स्थान पर बड़े स्तर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खड़ी चढ़ाई होने के चलते रैस्क्यू टीम को घायलों को सड़क तक लाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *