Monday, April 28, 2025
उत्तराखंड

अतिक्रमण में फिर चला बुलडोजर, काठ बंगला मलिन बस्ती में ध्वस्तीरकण

देहरादून में नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू कर दिया है। आज इस क्रम में सहस्त्रधारा रोड काठबंगला बस्ती में अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

इस दौरान निगम प्रशासन ने यहां एक दर्जन से अधिक अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके लिये यहां आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें लगाई गईं थी।
इधर जिन लोगों के मकान तोड़े गये हैं उनमें नगर निगम और सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा देखा गया। लोगों को आरोप है कि सरकार ने 2016 के बाद बने घरों को तोड़ने के आदेश दिये थे मगर प्रशासन मौके पर ऐसे मकानों को भी ध्वस्त कर रहा है जो 2016 से पहले बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *