Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीयखेल जगतखेल समाचार

Brazil Football Legend Pele Death : नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर, महान फुटबॉलर पेले का निधन

ब्राजील के महान फुटबॅालर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो था उन्हें प्यार से पेले कहा करते थे। पेले 2021 से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। पेले किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी से भी जूझ रहे थे। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के निधन की आधिकारिक जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा, हम जो कुछ भी हैं, वो आपकी बदौलत हैं। हम आपको असीम प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।


तीन बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पेले फुटबॉल के इस शताब्दी के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक थे। दो दशकों तक उन्होंने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम और ब्राजील के क्लब सैंटोस में सेवाएं दी थीं। उन्होंने फुटबॉल और ब्राजील का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया था। उन्होंने ब्राजील को फुटबॉल जगत में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

द किंग के नाम से मशहूर पेले ने 17 वर्ष की उम्र में 1958 में स्वीडन में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था। कभी नंगे पांव खेलने वाले पेले इस खेल के सबसे चमकदार सितारों में शुमार हुए और ब्राजील का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। 21 वर्ष के सुनहरे करियर में पेले ने 1,283 गोल किए। उन्हें 20वीं सदी का पहला वैश्विक आइकन माना जाता है। अपनी बाल सुलभ मुस्कान और सहज व्यवहार से वो ताउम्र प्रशंसकों के चहेते बने रहे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एथलीट आफ द सेंचुरी और फीफा ने सदी का फुटबालर और ब्राजील सरकार ने नेशनल ट्रेजर घोषित किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *