Saturday, December 6, 2025
उत्तराखंड

राजधानी देहरादून में जलेंगे अलाव, बढ़ती ठंड के चलते नगर निगम ने की तैयारी

बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर निगम ने शहर में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अपनी कमर कस ली है। फिलहाल 19 जगहों पर अलावा व्यवस्था की गई है, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी आवश्कतानुसार अलाव की संख्या में भी इजाफा होगा। रैन बसेरे भी दुरुस्त किए गए। दिसंबर महीना शुरू हो गया और धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। रविवार रात देहरादून का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी की वजह से नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में अलावा व्यवस्था शुरू करा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार रैन बसेरे हैं। इनमें तीन रैन बसेरे नगर निगम और एक एनजीओ की ओर से संचालित किया जा रहा है लालपुल के पास स्थित रैन बसेरे में 52 बेड, ट्रांसपोर्ट नगर में 20, चूना भट्टा में 15 बेड हैं। उधर एक एनजीओ की ओर से घंटाघर पर संचालित किए जा रहे रैन बसेरे की क्षमता 100 बेड की है। नगर आयुक्त ने सभी रैन बसेरों में गद्दा, कंबल, हीटर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि इनमें साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। हर अलाव प्वाइंट पर आवश्यकता अनुसार एक से दो कुंतल लकड़ी डालने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *