बॉलीवुड के एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। महज 54 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है।
मुकुल देव ने भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी हर भूमिका से लोगों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरीं। अचानक उनके निधन ने उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया है।
मुकुल देव का निधन बीती रात को हुआ है। मुकुल देव बीते कुछ वक्त से अस्वस्थ्य चल रहे थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
मुकुल देव ने 1996 में टीवी शो से डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई टीवी शोज में नजर आए और फिर फिल्मों में अपनी शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म थी दस्तक जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। उन्होंने किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो आर राजकुमार, जय हो में खलनायक भी बन चुके थे। उनके फेमस टीवी शोज में प्यार जिंदगी है, कहानी घर घर की और कहीं दिया जले कहीं जिया जैसे नाम शामिल हैं।
उनके निधन पर बॉलीवुड और उनके चाहने वालों में षोक की लहर दौड़ गई है।