देहरादून- भाजपा द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी सेवा सप्ताह का आज समापन हो गया। दूसने राज्यों की तरह ही उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने भी छह दिन तक सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से किये गये विकास कार्यों की जानकारी साझा की। और आम जनता के प्रति सेवाभाव की प्रतिबद्धता जताई। सेवा सप्ताह के समापन पर आज बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र भसीन ने पार्टी मुख्यालम में प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि देश में 75 सालों में पहली बार भाजपा सरकार ने देश में राजनीति की परिभाषा बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पिछले 7 साल देश में केवल और केवल विकास पर काम हुआ है। आज जब भी कोई नेता जनता के बीच वोट मांगने जाता है तो उसे विकास की बात करनी पड़ती है यह बदलाव भाजपा की वजह से आया है। डॉ.भसीन ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी इसी सोच के साथ काम कर रहे हैं। कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर जो-जो वादे जनता से किये गये हैं उन पर सरकार ने पहले दिन से काम करना शुरू कर दिया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड और चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों का सत्यापन उसी दिशा में लिये गये फैसले हैं।